फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों का निर्माण ऐसे किया जाए कि सालों तक खराब न हों : डीसी

Thu, 12 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में निर्देश देती डीसी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करवाना और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण इस तरह कराया जाए कि सालों तक खराब न हों।

डीसी बुधवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रही थीं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय दिशा बैठक लेकर सभी जिला उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, जिला राजस्व अधिकारी और अन्य विभागों से उनके प्रोजेक्ट्स की प्रगति रिपोर्ट ली। डीसी ने राजौंद में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि स्कूलों में शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। महिला एवं बाल विकास विभाग को गर्भवती महिलाओं में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। खेल विभाग को जिले के सभी खेल स्टेडियमों की स्थिति सुधारने के निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि यदि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। डीसी ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जारी निर्देशों की भी समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, आरटीए गिरीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें