फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.84 करोड़ रुपये से सुधरेगी कैथल को जोड़ने वाली सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों से शहर आने वाले राहगीरों के लिए ये अच्छी खबर है। अब उन्हें शहर आने-जाने में ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर सफर करने से होने वाली दिक्कत से निजात मिलेगी। कैथल को जोड़ने वाली छह सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार ने 3.84 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। जिनकी मरम्मत हो जाने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हल्का की कई सड़कों को बनाए जाने की मांग की गई थी। जिसमें से छह सड़कें मंजूरी हुई हैं। इनमें सिरटा से मानस तक बनने वाली सड़क पर 49.01 लाख रुपये, दयौरा से जसवंती तक की सड़क पर एक करोड़ 69 लाख रुपये की राशि से, बस अड्डा चंदाना से रेलवे स्टेशन कुतुबपुर तक सड़क मरम्मत पर 24 लाख रुपये व गुहणा से दिल्लोंवाली तक 30 लाख रुपये की लागत से, बुडाखेड़ा से नंदसिंह वाला तक 71 लाख रुपये की राशि से मरम्मत का काम किया जाएगा।
विधायक लीला राम ने कहा देश और प्रदेश में सरकार विकास की बयार बहा रही है। विकास के साथ ही हर तबके को सम्मान भी मिल रहा है। उन्होंने कैथल की सड़कों की मरम्मत के लिए राशि मंजूर होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। साथ ही कहा, क्षेत्र में कोई सड़क कच्ची नहीं रहने दी जाएगी, जो राशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही उससे निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। विधायक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया और कहा कि उन्होंने अपने मंत्रीमंडल विस्तार में 28 ओबीसी समाज से जुड़े नेताओं को मंत्री बनाया है। पीएम ने किसानों के लिए सम्मान निधि योजना शुरू की है। जो एक अनूठा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस समय किसान आंदोलन के नाम पर कुछ लोग गुंडई कर रहे हैं। ऐसे लोग हैं, जो दूसरी पार्टियों से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें लोगों ने सिरे से नकार दिया। पूरे हरियाणा में देवी लाल की सरकार बनने बुजुर्गों के लिए बुढ़ापा पेंशन लागू की थी, जो आज 2500 हो गई है। अब जब प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए 2000 रुपये शुरू किए तो सुरजेवाला उसे भी ऊंट के मुंह में जीरा बता रहे हैं। उनसे पूछा चाहता हूं कि कांग्रेस के शासनकाल में यदि वे कुछ भी शुरू कर देते तो आज वह राशि कई गुना हो जाती, लेकिन कांग्रेस ने किसानों के लिए कभी कुछ नहीं किया। कांग्रेसी केवल किसान के रुप में लोगों को बहकाने का काम करते हैं। यदि किसी को आंदोलन करना है तो तरीके से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें