फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदहाली पर सिसक रहीं सड़कें, बारिश में होतीं लबालब

Sat, 29 Mar 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। कस्बे की सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। बारिश के मौसम में यहां पर ये पानी से लबालब हो जाती हैं और तब यहां से गुजरना लोगों के लिए बहुत परेशानी से भरा क्षण होता है।

सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। इनसे राहगीर और दोपहिया वाहन चालकों की बात क्या करें चौपहिया वाहन वाले भी घबराते हैं। गुरु ब्रह्मानंद चौक व अनाज मंडी के सामने वाली सड़कों की स्थिति अत्यधिक खराब है, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों को पैचवर्क से दुरुस्त करने की कोशिश की जाती है पर काम दुरस्त नहीं किया जाता। लोगों का आरोप है कि आम दिनों के मुकाबले बारिश में हालात खराब हो जाते हैं। तालाब जैसा नजारा आम है।

सबसे अधिक दिक्कत पूंडरीक तीर्थ के पास बसंती माता त्रिवेणी चौक पर होती है। बारिश में यहां से गुजरने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है। हलकावासियों का कहना है कि पूंडरी ही नहीं पूंडरी क्षेत्र की बहुत सड़कें जर्जर बनी हुई हैं। पूंडरी से फरल रोड पर गड्ढे बने हुए हैं। फरल से कौल, खनौदा रोड के अलावा कई सड़कें टूटी हुई हैं।

समस्या पर वीरेंद्र सिंह बोले- सड़क निर्माण का काम सही तरीके से किया जाना चाहिए ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।

लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। यदि इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में यह स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

पैचवर्क का काम ठीक नहीं

कस्बावासी अनिता पूंडरी ने बताया कि शहीद गिरधर लाल अहलूवालिया चौक से हाबड़ी मोड तक की सड़क भी खस्ताहाल है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे थे। अभी हाल में किया गया पैचवर्क का काम ठीक नहीं है। गड्ढों को दुरस्त करने कोशिश की गई लेकिन कवायद का असर ज्यादा नहीं दिखता। बजरी व तारकोल डाल दिया गया है। उस पर रोड रोलर नहीं घुमाया गया।

मंडी गेट के सामने सड़क टूटी

सुरेश कुमार ने बताया कि किसान भवन मंडी के गेट के सामने वाली सड़क पर चलो तो लगता है कि यह जैसे कभी बनी ही नहीं हो। यह से गुजरना बड़ा तकलीफदेय होता है। यह टूटी दिखाई पड़ती है। थोड़ी सी बारिश में इस सड़क पर लगभग तीन फीट तक पानी जमा हो जाता है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े रहते हैं। राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन


छात्राओं और व्यापारियों को हो रही परेशानी

कशिश मदान ने बताया कि सनातन स्कूल वाली सड़क भी खराब स्थिति में है। इस सड़क पर तीन स्कूल व खेल स्टेडियम भी है। विभाग ने सड़क पता नहीं किस तरह से बनाई कि सड़क पर जलभराव रहता है। जिस कारण स्कूली छात्राओं को ख़ासी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। आसपास के दुकानदार और व्यापारी भी परेशान होते हैं। सड़क से गुजरना सजा जैसा है। कई बार राहगीर गिरकर घायल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें