सीवन। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने सीवन सब डिविजन में लगातार 12 वें दिन नारेबाजी करते हुए गेट मीटिंग की। जरनैल ने बताया कि गेट मीटिंग का मुख्य उद्देश्य है कि राजपाल जो डीसी रेट पर कार्यरत है उनकी ड्यूटी पिसौल सेंटर पर है, लेकिन एडीओ सीवन की ओर से उसकी बदली सीवन सिटी पर कर दी है जबकि विभाग के आदेश अनुसार किसी भी अनुबंधित कर्मचारी की बदली बिना चीफ अप्रूवल के नहीं होगी जिससे संगठन में काफी रोष है, संगठन की मांग है कि राजपाल के ऑर्डर को कैंसिल किया जाए अन्यथा संगठन गेट मीटिंग को धरने प्रदर्शन में तब्दील कर देगा जिसका सारी जिम्मेवारी निगम प्रशाशन की रहेगी। गेट मीटिंग की अध्यक्षता जरनैल ने की व मंच संचालन सुखदेव ने किया। गेट मीटिंग में पंकज, संदीप, हरदीप, परवीन, दशरथ मानस, भूपेंद्र जोसन, सुखदेव, संदीप वड़ैच व अन्य कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे। संवाद