फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी का नाम किया रोशन

Thu, 14 Aug 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
26  कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में दक्षिण कोरिया में हुई सीनियर एशियाई कुराश प्रतियोगिता में उत्कृष्ट - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। दक्षिण कोरिया में हुई सीनियर एशियाई कुराश प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आरकेएसडी महाविद्यालय की छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रबंधन व स्टाफ ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने बताया कि 30 जुलाई से पांच अगस्त के बीच हुई प्रतियोगिता में सिमरन ने 48 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जबकि काश्वी एवं रोहित ने भी इस प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग में भाग लिया। स्वागत समारोह में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला एवं अन्य प्राध्यापकों ने इनका सम्मान किया। प्रबंधन समिति प्रधान अश्विनी शोरेवाला एवं अन्य प्रबंधन समिति के सम्मानित पदाधिकारियों ने बधाई संदेश भेजा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता एवं प्रो. श्रीओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें