संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हर ओर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। जगह-जगह तिरंगा यात्रा रैली निकाली जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक लीलाराम के नेतृत्व में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें नागरिकों, कार्यकर्ताओं और युवाओं की भीड़ शामिल हुई। सुबह से ही सेक्टर-21 स्थित जिमखाना क्लब परिसर में लोग जुटने लगे। हर हाथ में तिरंगा और हर जुबान पर भारत माता की जय के नारों के साथ यात्रा की शुरुआत हुई।
यात्रा जिमखाना क्लब से प्रस्थान कर विश्वकर्मा चौक, आरकेएसडी कॉलेज, छोटूराम चौक, पिहोवा चौक, आईजी कॉलेज, जाट स्कूल, सचिवालय और महाराजा पैलेस होते हुए लाला चरणदास मार्ग तक पहुंची। लगभग पांच किलोमीटर तक चली इस यात्रा में जबरदस्त जोश दिखा। पूर्व विधायक लीलाराम ने कहा ने संबोधित किया। इस अवसर पर राव सुरेंद्र सिंह, राजपाल तंवर, सुमित गर्ग, भाग सिंह खनोदा, गोपाल सैनी, धीरेंद्र क्योड़क, वीरेंद्र बत्रा, जग्गा सैनी आदि शामिल रहे।
32 कैथल। तिरंगा यात्रा के दौरान सर छोटू राम चौक पर लगी वाहनों की भीड़। प्रवक्ता- फोटो : mathura
32 कैथल। तिरंगा यात्रा के दौरान सर छोटू राम चौक पर लगी वाहनों की भीड़। प्रवक्ता- फोटो : mathura