फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रीतीर्थ मटौर ने दी सौगात शुरू की निःशुल्क लाइब्रेरी

Sat, 06 Dec 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
5केएलटी3: लाइब्रेरी के बारे में जानकारी देते महंत सुमेर दास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। मटौर गांव के श्रीतीर्थ ने बच्चों और युवाओं के लिए निशुल्क आधुनिक लाइब्रेरी की शुरुआत की है, जिसमें इंटरनेट और वातानुकूलित सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है।

महंत सुमेर दास ने बताया कि पिछले समय से बच्चों को कलायत या कैथल की लाइब्रेरी जाने की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने मंदिर परिसर के ऊपरी हाल में लाइब्रेरी का निर्माण करवाया। फिलहाल इसमें 80 बच्चों के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था है और जरूरत पड़ने पर सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत सुमेर दास ने यह भी बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए दोपहर का खाना और चाय भी मंदिर की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है। बच्चों ने बताया कि इस सुविधा से उन्हें समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है और वे गांव में ही पढ़ाई कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें