फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका में आरकेपुरम के युवक की गई जान

Fri, 10 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के आरके पुरम निवासी सक्षम (28) की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके परिजनों ने वहां से शव लाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। डीसी के साथ एसपी को भी पत्र लिखकर मदद का अनुरोध किया है।

सक्षम छह जनवरी शाम को साइकिल पर ड्यूटी जा रहा था। जैसे ही उसने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी साइकिल रोकी तो पीछे से आ रहे एक गाड़ी चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल सक्षम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने सक्षम के शव को भारत लाने की गुहार लगाई है। इसी मामले में एसपी राजेश कालिया को लिखे पत्र में सक्षम के भाई गौरव मदान ने मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि शव को लाने के लिए पुलिस और प्रशासन उनकी मदद करें।

परिजनों के अनुसार, सक्षम अमेरिका में एक स्टोर पर नौकरी करता था। उसकी करीब एक माह पहले ही नौकरी मिली थी। उसे चार माह खाली रहना पड़ा था। परिजनों ने बताया कि सक्षम को उन्होंने लाखों रुपये लगाकर अमेरिका भेजा था। अब इतना रुपया नहीं बचा है कि वे सक्षम के शव को वापस भारत ला सके। इस वजह से परिजनों ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि सक्षम के शव को देश में वापस लाने के लिए उनकी मदद की जाए।
विज्ञापन


परिजनों ने इस संबंध में वीरवार को कैथल की डीसी प्रीति से मिलकर मदद की भी गुहार लगाई है। सक्षम इससे पहले कैथल में रहकर सर्विस सेंटर, रेफ्रिजरेटर और एसी रिपेयर का काम करता था। वह विदेश गया लेकिन परिवार वालों को पता नहीं था कि उन्हें यह खबर मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें