कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल के शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की छात्रा रितु ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी इंटर कोलिगेट वुशू चैंपियनशिप 2024 - 25 में तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के लिए रितु को कॉलेज की तरफ से ट्रॉफी देकर सम्मान दिया गया।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 19 फरवरी को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कोलिगेट वुशू चैंपियनशिप 2024-25 का आयोजन किया गया। इसमें आईजी कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रितु रानी ने सैंशो इवेंट में 52 किलो भार में भाग लिया और तीसरा स्थान के साथ प्रमाणपत्र व कांस्य पदक
प्राप्त किया।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं हमारे शारीरिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा देती हैं साथ ही छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्रो. रानी उपस्थित रहे। संवाद