फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वुशू में इंडोर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Fri, 21 Feb 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंडोर स्टेडियम के वुशू प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विवि में 19 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय इंटर कॉलेज वुशू प्रतियोगिता में सात पदक जीते। वीरवार को जिला खेल विभाग के कार्यालय में विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

जिला खेल अधिकारी राजरानी राणा ने खिलाड़ियों के साथ कोच रीता रानी को बधाई दी। इस अवसर पर जिला खेल विभाग कैथल के हैंडबॉल कोच प्रशांत राय, बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, जिम्नास्टिक कोच ऊषा, कबड्डी कोच रोहताश और खो-खो कोच अनिल कुमार ने भी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।
विज्ञापन


सरकारी वुशू कोच रीता रानी ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ी विशाल ने सांशु भाग के 60 किलो भार पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। मोनिका ने तालु भाग के दो इवेंट्स में भाग लेकर ताईचीक्वान और ताइजीजियान (तलवार) इवेंट्स में दो स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


ट्विंकल धीमान ने भी तालु भाग में दो इवेंट्स में भाग लिया और चंगक्वान में रजत पदक व कियांगशू (भाला) में भी रजत पदक जीता। ऋतु चहल ने सांशु भाग के 52 किलो भार महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि तनु ने तालु भाग के ननक्वान इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। कोच ने बताया कि मोनिका और विशाल का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वूशु प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जो 21 से 27 फरवरी तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें