फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के दाम बढ़ने से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
rise sell in market - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
बासमती की तरह दिखने वाले 1509 किस्म के धान के दाम बढ़ गए हैं। इस किस्म का धान अब मार्केट में 2500 रुपये के स्थान पर 2900 रुपये क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। कुछ ही दिनों में धान के दामों में 400 रुपये क्विंटल का उछाल आने से किसान के चेहरे खिल गए हैं। बाजार में धान के दामों में अचानक कैसे वृद्धि हुई, इसको लेकर किसान और स्थानीय कारोबारी हतप्रभ हैं। वहीं दूसरी ओर बासमती चावल की विदेशों में मांग कम होने के कारण निर्यातकों के सामने मुश्किलें बढ़ गईं हैं। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि धान और चावल का स्टॉक करने वालों में इस किस्म के धान को स्टॉक करने की होड़ लग गई है। ऐसा क्यों हो रहा है यह जानकारी स्थानीय करोबारियों को नहीं है लेकिन यह माना जा रहा है कि भविष्य में इस किस्म के धान की मांग भविष्य में बढ़ सकती है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तक धान की 1509 किस्म के धान 2500 रुपए क्विंटल के नाम से बिक रहा था। चार दिन पहले अचानक इस किस्म के धान में 400 रुपये की बढ़ोतरी होने से किसानों को राहत मिली है। वहीं निर्यातकों में इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि दूसरे देशों में मांग कम होने के कारण इतनी कीमत के चावल का निर्यात कैसे होगा? उधर, किसान इस कीमत से उत्साहित हैं।
नई अनाज मंडी से मिली जानकारी के अनुसार धान की 1509 किस्म की कीमतें 2500 से 2600 रुपये तक है।
किसान कृष्ण कुमार का कहना है कि 1509 किस्म के धान की आवक इस समय पहले से कम हो चुकी है। लेकिन अभी कीमत 2900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से है। जो किसानों के लिए अच्छी खबर है। दूसरी ओर मंडी में पिछले साल यही किस्म 3000 रुपये तक पहुंच गई थी। लेकिन इस बार यह शुरुआती दौर में ही 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही थी। पिछले साल से इस बार आवक अधिक होने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद कम मानी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें