फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद की गई थी मासूम बच्ची की हत्या

विज्ञापन
rape - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से पिछले सप्ताह ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए पहुंचे परिवार की तीन साल की मासूम बच्ची के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। बच्ची का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने के लिए शव पीजीआई रोहतक भेजा गया था, वहीं से रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट के तहत धाराएं जोड़ दी हैं। इस रिपोर्ट के बाद पुलस गंभीर हो गई और शनिवार को पूरे दिन 100 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों ने डीएसपी की अगुवाई में ईंट भट्ठे के चारों ओर सर्च अभियान चलायाष लेकिन उन्हें शाम तक बच्ची के कटी हुई टांग और हाथ नहीं मिले।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को गांव तितरम के निकट स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए यूपी के बदायूं से एक बहनोई - साले का परिवार मजदूरी के लिए पहुंचा था। वे रात को ही वहां रुके थे कि दशहरे के अगले ही दिन दोपहर बारह बजे के बाद उनकी तीन साल की बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने मासूम बच्ची को काफी खोजबीन के बाद लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहले इस मामले में अपहरण के आरोप का केस दर्ज किया था। लेकिन सनसनी उस समय फैल गई थी, जब शुक्रवार को भट्ठे पर ही ईंट बनाने के लिए डाली गई मिट्टी के ढेर पर बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। बच्ची के दोनों पांव व दोनों हाथ कटे हुए मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पीजीआई रेफर किया था। जहां शनिवार को पुलिस को पता चला कि बच्ची के साथ यौन शोषण व हत्या की पुष्टि की गई है।
एसपी विरेंद्र विज ने बताया कि पुलिस इस मामले में पूरी गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस सर्च अभियान चलाए हुए है। शीघ्र ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी कुलवंत की अगुवाई में सीआईए की दोनों टीमें, फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट, महिला थाना की टीम भट्ठे पर मौजूद रही। जहां भट्ठे के चारों ओर पुलिस ने धान व बाजरे के खेत में दिन भर सर्च अभियान चलाया। करीब एक किलोमीटर की परिधि में पुलिस ने बारीकी से जांच की। लेकिन देर सांय तक इस संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें