फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार के मुकाबले 30 से 50 रुपये तक ऊपर बिका मोटा धान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी और विधायक लीला राम की बैठक के बाद शनिवार को मंडी में धान की सरकारी खरीद में कुछ सुधार दिखा। जो धान एमएसपी पर नहीं बिक रहा था, वह 30 से 50 रुपये तक महंगा बिका। जिससे किसानों सहित आढ़तियों को भी राहत की सांस मिली है। इसके अलावा नई अनाज मंडी में धान खरीदने की अनुमति सभी मिलर्स का मिल गई है।
विज्ञापन

विदित रहे कि कैथल नई अनाज मंडी पिछले कई दिनों से परेशानी आ रही थी। जहां किसानों को एमएसपी पूरा नहीं मिल पा रहा था। वहीं आढ़ती इस बात से चिंतित हैं कि यहां से लाखों क्विंटल धान कैथल मंडी में आने की बजाए आस-पास की मंडियों में ले जाया जा रहा है। जिससे सरकार को मार्केट कमेटी फीस का नुकसान हो रहा है। वहीं उनकी आढ़त का भी नुकसान हो रहा था। आढ़तियों व किसानों की सूचना के बाद विधायक लीला राम डीसी सुजान सिंह से मिलने पहुंचे थे। शुक्रवार को हुई बैठक में तय किया गया था कि कैथल अनाज मंडी में कैथल के अलावा बाहर के मिलर्स को भी खरीद की अनुमति दी जाएगी।
इसी अनुमति के बाद शनिवार को जो धान 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा था। वह एमएसपी के निकट 1850 रुपये तक बिका। थोड़ा बहुत कट नमी के नाम पर लगाया गया है। जिसे किसान स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन 1750 रुपये तक जो धान बिक रहा था, उससे किसानों को भी परेशानी थी और आढ़तियों को भी। आढ़ती अरुण कुमार ने कहा कि शनिवार को काफी सुधार दिख है। उनकी दुकान पर शनिवार को 1880 रुपये तक भी धान बिका है। उम्मीद है कि रविवार को ओर भी राइस मिलर आएंगे और किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लाखों क्विंटल धान मंडी से बाहर चला गया- नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि पिछले कई दिनों से मंडी में जो हालत चल रही थी, उसके कारण लाखों क्विंटल धान मंडी से बाहर दूसरी मंडियों में चला गया है। शनिवार को कुछ राहत मिली है। 20 से 30 रुपये अच्छी कीमत मिली है। उम्मीद है कि रविवार से इसमें ओर सुधार होगा।
डीसी की फटकार के बाद सुधरी स्थिति: डीसी सुजान सिंह यादव ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद शनिवार को सुधार दिखा है। आढ़तियों व किसानों की मांग है कि गुहला-चीका सहित दूसरे शहरों के मिलर्स को शीघ्र कैथल मंडी में खरीद के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें