फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राइस मिलर्स एसोसिएशन ने सीएम के सामने रखी मांगें, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
चंडीगढ़ में सीएम को ज्ञापन सौंपते एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष। स्वयं - फोटो : leh news
विज्ञापन
कैथल। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के साथ चंडीगढ़ में प्रदेश के राइस मिलर की लंबित समस्याओं और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए बुधवार को बैठक हुई। बैठक में मिलरों की तरफ से राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मांगों के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर भी मौजूद रहे। राइस मिलर्स के हितों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के साथ मिलकर राइस मिलर साथियों को सकारात्मक व संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ आश्वस्त किया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन ने उठाए मुख्य मुद्दे

- जल्द से जल्द एक्सटेंशन जारी हो और इसकी अवधि कम से कम 30 अक्तूबर तक सुनिश्चित की जाए।

- पिछले और इस वर्ष के बोनस के संबंध में तुरंत पत्र जारी करने के निर्देश।

- विभाग, एफसीआई एवं एफआरके से संबंधित कारणों से हुई देरी की तुरंत रि शेड्यूल की जाए, ताकि मिलर्स पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े।

- धान एवं चावल की परिवहन से जुड़े लंबित विषयों का समाधान।

- क्रेट एवं तिरपाल, किराए से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई।

चंडीगढ़ में सीएम को ज्ञापन सौंपते एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष। स्वयं- फोटो : leh news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें