26 ढांड 01 पेड़ों को राखी बांधते विद्यार्थी।
- फोटो : leh news
ढांड। सर्व कल्याण मंच हरियाणा की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक राखी, पेड़ के नाम अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टीक और शहीद सहायक कमांडेंट विकास भारद्वाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट-बंदराणा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण व देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सर्व कल्याण मंच हरियाणा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह साकरा ने शिरकत की। टीक विद्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कृष्ण कुमार और बरोट-बंदराणा विद्यालय में प्राचार्य सुभाष चंद ने की। टीक विद्यालय में प्राध्यापक सतीश कुमार ने अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि पेड़ों को राखी बांधने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। बरोट-बंदराणा विद्यालय में एनएसएस जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
26 ढांड 01 पेड़ों को राखी बांधते विद्यार्थी।- फोटो : leh news