फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे धान की खरीद न होने के बारे में बात

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडियों में धान की पीआर ग्रुप की खरीद बंद होने से ना केवल किसान, बल्कि आढ़ती व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी भी परेशान हैं। 26 अक्तूबर तक की खरीद की अनुमति देकर सरकार ने एक दिन की तो राहत दी। लेकिन अभी भी जिले में अनुमानत: 50 हजार क्विंटल से अधिक धान बिक्री के इंतजार में हैं। अकेले कैथल अनाज मंडी में ही 27 से 29 अक्तूबर तक का लगभग 18 हजार क्विंटल धान बिक्री का इंतजार कर रहा है। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने जिले के विधायकों से बात की। जिसमें विधायकों ने सीएम व अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान की बात कही है।
विज्ञापन

कैथल से भाजपा के विधायक लीला राम ने कहा कि वे चंडीगढ़ गए हुए हैं। यहां सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर इस समस्या को उठाएंगे। ताकि किसानों को परेशानी न हो। उनका प्रयास रहेगा कि शीघ्रता से इस समस्या का समाधान हो।
इसी प्रकार कलायत से विधायक कमेलश ढांडा ने कहा कि उनकी इस बारे में अधिकारियों से बात हुई है। 26 अक्तूबर तक के धान की खरीद कर ली गई है। वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करेंगी। ताकि खरीद हो और लोगों को परेशानी से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन

पूंडरी से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में डीसी सहित खाद्य आपूर्ती विभाग के अधिकारियों से बात की है। शुक्रवार को पूंडरी अनाज मंडी में धान की खरीद की जाएगी।
50 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद लंबित
जिले की अनाज मंडियों में 27 अक्तूबर के बाद से जितना भी पीआर ग्रुप का धान पहुंचा है। वह अभी खरीदा नहीं गया है। आढ़ती लगातार इस धान की खरीद की मांग कर रहे हैं। कैथल अनाज मंडी में करीब 18 हजार क्विंटल सहित पूरे जिले की मंडियों में लगभग 50 हजार क्विंटल से अधिक धान की ढेरियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें