दो अलग अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अध्यापिका घायल हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में खुशहाल माजरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि 30 अक्तूबर को सांय वह अपने भाई राम निवास के साथ घर जा रहे थे कि गुरुद्वारे के निकट एक मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए उसके भाई रामनिवास को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार टक्कर मारकर ही भाग गया। इसके बाद वे उसके भाई को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसके भाई रामनिवासी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदाना की साइंस टीचर किरण ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूटी से लौट रही थी। जहां तीन युवक आए और उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें उसे काफी चोटें आईं और उसकी स्कूटी भी गड्ढों में जा गिरी। बाद में उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।