भ्रष्टाचार मामले में रिटायर SDO गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पूंडरी में एसीबी अंबाला ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक गिरफ़्तारी की है। जानकारी के मुताबिक एसीबी अंबाला ने भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी सुन्दर लाल रिटायर उपमंडल अधिकारी पंचायती राज पूंडरी को बुधवार को गिरफ्तार कर कैथल कोर्ट में पेश कर जिला जेल कैथल भेज दिया है। वहीं, एसीबी टीम ने अधिकारी की ओर से करवाए गए अन्य कार्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि उनमें हुई गड़बड़ का पता लगाया जा सके।
फर्जी बिल बनाने का लगा आरोप
शिकायतकर्ता की ओर से एसीबी अंबाला को दी गई शिकायत के आधार पर एसीबी अंबाला द्वारा जांच अमल में लाई गई। आरोप था कि आरोपी सुन्दर लाल रिटायर उपमंडल अधिकारी पंचायती राज पूंडरी जिला कैथल ने साकरा में उसकी नियुक्ति न होते हुए भी ब्राह्मण धर्मशाला साकरा जिला कैथल में करवाए जा रहे रंग रोगन कार्य करने के फर्जी बिल तैयार करके एक लाख 23 हजार 578 रुपये की राशि का गबन करके सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाई।
इस सबंध में अभियोग संख्या 16 धारा 409, 420, 467, 468, 471 व 120-बी भा. द. स. व 13 (1) (ए) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें: अंबाला में पुलिस मुठभेड़: बदमाश के पांव में लगी गोली, स्वीट शॉप पर फायरिंग मामले में था मुख्य आरोपी