कैथल। करनाल रोड रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह छह बजे सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी सेक्टर 18 निवासी कृष्ण कुमार (62) ने पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कैथल रेलवे स्टेशन की पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। कृष्ण कुमार रोजाना की तरह सैर के लिए स्कूटी पर निकले थे। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कृष्ण कुमार दो साल पहले एसआई के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
वह रोज की तरह सुबह के समय स्कूटी से सैर के लिए करनाल रोड की तरफ आए, इसी दौरान जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। तक की पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। संवाद