फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तिरंगे का करें सम्मान ः मुटरेजा

Sat, 09 Aug 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगरपालिका सीवन ने शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन में हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन, कैथल के जिला सदस्य ओपी मुटरेजा ने कहा, हर नागरिक का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करे।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं तिरंगा गिरा हुआ दिखाई दे तो उसे आदरपूर्वक उठाना चाहिए। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्वज संहिता के नियमों की जानकारी लेने और पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य धर्मपाल ने नगरपालिका टीम का आभार प्रकट किया और विद्यार्थियों को अभियान से जुड़ने की प्रेरणा दी। यह कार्यक्रम नगरपालिका सचिव दीपक कुमार के दिशा-निर्देशन में हुआ। नगरपालिका सीवन से बलजीत, सुमित, गोविंद और श्याम लाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें