फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लंबित शिकायतें शीघ्रता से निपटाएं ः उपायुक्त

Sat, 19 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त प्रीति ने समाधान शिविरों व अन्य माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

डीसी ने बताया कि हर सोमवार व वीरवार को जिला मुख्यालय (कैथल) व उपमंडल स्तर पर कलायत और गुहला-चीका में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन इन शिविरों में आकर अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर तत्काल निस्तारण करें।

डीसी ने पंचायत, पुलिस, राजस्व, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की नई व पुरानी शिकायतों की एक-एक कर समीक्षा की। बैठक में राज्य स्तर पर हुई समीक्षा का भी उल्लेख किया गया, जिसमें कैथल जिले की एक शिकायत विशेष रूप से चिह्नित की गई थी, जिसे अब सुलझा लिया गया है। डीसी प्रीति ने कहा कि ऐसी शिकायतों का समय रहते समाधान होना जिले की अच्छी छवि का प्रतीक है।

शिकायतों की एटीआर समय पर अपलोड करें ः डीसी ने अधिकारियों से कहा कि वे शिकायतों की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) समय पर और गुणवत्तापूर्वक अपलोड करें।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई शिकायत जिला स्तर पर हल नहीं हो सकती, तो उसे उच्चाधिकारियों तक लिखा जाए, लेकिन अपने स्तर पर कोई शिकायत लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि जनसंवाद पोर्टल पर आई पंचायत, बिजली, पीडब्ल्यूडी, परिवार पहचान पत्र, समाज कल्याण, पुलिस और राजस्व विभाग की शिकायतों का जल्द समाधान किया जाए।

इस मौके पर जिला नगर आयुक्त सुशील कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम अजय सिंह, शुगर मिल एमडी कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी गुरविंद्र, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआरओ चंद्रमोहन, एलडीएम एसके नंदा, डीडीए डॉ. बाबू लाल, डीएचओ हीरा लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभी शिकायतें यूजर आईडी पर दिख रहीं

डीसी ने जानकारी दी कि सभी संबंधित विभागों की यूजर आईडी पर अब शिकायतें प्रदर्शित हो रही हैं, ऐसे में उनका समाधान अगले सप्ताह तक अवश्य करवाया जाए ताकि जनसामान्य को समय पर राहत

मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें