फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविरों में लंबित शिकायतों को जल्द निपटाएं : डीसी

Sat, 15 Nov 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी प्रीति ने निर्देश दिया कि समाधान शिविरों में आने वाली सभी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी इन शिविरों का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आता है तो उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनकर लिखित रूप में दर्ज किया जाए और उसे अधिक दिनों तक लंबित न रहने दिया जाए।
विज्ञापन


डीसी प्रीति लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविरों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ले रही थीं। बैठक से पहले चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों में आई शिकायतों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए, ताकि कोई भी शिकायत पुनः न खोली जाए। अधिकारी स्वयं शिकायतों पर हो रही कार्रवाई की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावी तरीके से हो। डीसी ने बताया कि शिविर शिविर प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय के सभागार में व उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम कार्यालयों में आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें