फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फायरिंग करने के मामले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Sat, 15 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी में कपड़ा व्यापारी के घर पर की गई फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर इससे पहले पंजाब में छीना-झपटी और अवैध असलहा रखने के दो मामले तथा कैथल में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो अपलोड करने का एक केस दर्ज है।

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पूंडरी निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत अनुसार 1 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12 बजे दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और उनके घर पर फायरिंग कर दी। घटना में घर की मौंटी और शीशे क्षतिग्रस्त हुए, हालांकि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश व एसआई धर्म सिंह की टीम को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ दीपक उर्फ टाइगर निवासी पूंडरी को काबू कर लिया। इससे पहले पुलिस आरोपी आकाश, जसबीर और विनोद उर्फ नोदी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में सामने आया कि गोली दीपक ने चलाई थी, जबकि वारदात की साज़िश आकाश और उसके साथियों ने रची थी।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता के बेटे का एक लड़की के साथ रिश्ता तय हुआ था, जिसे आकाश और उसके साथी तोड़वाना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने परिवार को डराने के लिए फायरिंग की वारदात करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें