फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुष्कर्म, बंधक बनाने के आरोप में तीन पर रिपोर्ट

Thu, 07 Mar 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने तीन आरोपियों पर दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, जान से मारने की भय दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला पिछले साल अक्तूबर का है। पीडि़त युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि इस समय वह शहर की एक कॉलोनी में रहती है। वर्ष 2023 में वह अपने किसी काम से लघु सचिवालय में गई थी। वहां उसकी जान-पहचान सुखदेव नाम के व्यक्ति से हो गई, जो एक वकील के पास कार्य करता है। उनकी आपस में बात होने लगी। सुखदेव ने उसकी जान-पहचान जितेंद्र नामक युवक से करवा दी। उसके बाद वह शहर में जितेंद्र के साथ लिव इन में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अक्तूबर 2023 को आरोपी सुखदेव, जितेंद्र व उसके गांव का लड़का जुम्मा उसे सनसिटी के एक फ्लैट में ले गए। वहां पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया व उसे जान से मारने का भय दिखाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सुदेश रानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें