संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सेवा संघ संस्था की ओर से आगामी सात अप्रैल को पंजाबी सेवा सदन में आयोजित होने वाले गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संबंध में संस्था कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जानकारी दी गई कि एक-एक विवाह का खर्च तीन समाजसेवी उठाएंगे।
बैठक में विवाह आयोजन को व्यवस्थित व स्वस्थ परंपराओं के अनुरूप संचालित करने के लिए सभी सदस्यों से मंत्रणा हुई और उनके सुझाव लिए गए। महासचिव अशोक भारती ने बताया कि यह सेवा संघ की ओर से 16वां गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन है, जिसमें सभी सदस्यों की समितियां गठित करके विभिन्न दायित्व सौंप जाएंगे।
इनमें आयोजन समिति जलपान समिति अनुशासन समिति स्वागत समिति समन्वय समिति तथा प्रबंधन समिति मुख्य रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति इस समारोह में भी अब तक तीन प्रमुख समाजसेवियों ने कन्यादान का पुण्य प्राप्त करने के लिए एक-एक विवाह का खर्च वहन करने का बीड़ा उठाया है। इनमें समाजसेवी सर्जन डॉ. डीपी गुप्ता, मेलाराम औरकमल आहूजा शामिल है। यह सिलसिला अभी जारी है एक विवाह में 31 हजार रुपये का खर्च निर्धारित है।
उन्होंने बताया की विवाह के लिए पंजीकरण करवाने के लिए संस्था के सेवा सदन कार्यालय में पदाधिकारी आईडी अरोड़ा भूपेंद्र मेहंदीरत्ता वे नरेश कलड़ा मौजूद रहते हैं। सरकार के नियम अनुसार विवाह के लिए पंजीकरण करवाया जा सकता है।
संस्था के प्रधान व संस्थापक शिव शंकर पाहवा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक सरदार जरनैल सिंह ने की। बैठक में महासचिव अशोक भारती सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर अरविंद चावला, सुभाष कथुरिया, राजेंद्र आहूजा, नरेश कालड़ा, भूपेंद्र मेहंदी रत्ता व सुदीप मलिक एडवोकेट मौजूद रहे।