संवाद न्यूज़ एजेंसी
कैथल। मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के तीन मामलों में पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में
गांव बढ़सिकरी निवासी विरेंद्र ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 15 मार्च को शाम के समय आरोपी अनिल, बलवान, उनके साथ दो महिलाओं ने घर में घुसकर उसपर डंडे, लाठी व कस्सी सेे हमला कर घायल कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में गांव गगड़पुर निवासी हरपाल राम ने चीका थाना में शिकायत दी कि 18 मार्च को रात करीब आठ बजे आरोपी रांझा, सुखदेव, रिंकू, अंग्रेज व कुलवंत ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
तीसरे मामले में गांव किछाना निवासी विक्की ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 17 मार्च की शाम समय आरोपी राकेश, राजेश, राजपाल, विक्की व प्रदीप ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।