फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सार्वजनिक शौचालय तोड़ने पर दर्ज करवाई रिपोर्ट

Wed, 29 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। चीका में एक युवक ने नगर पालिका कार्यालय के पास बना सार्वजनिक शौचालय तोड़ दिया। पुलिस ने नगर पालिका सचिव की शिकायत पर युवक के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगरपालिका चीका सचिव राजेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुराने नगरपालिका कार्यालय के पास जनता की सुविधा के लिए बाथरूम बनाया गया था। इसका लोग इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन किसी ने उसे गिरा दिया है। वार्ड-6 के पार्षद व लोगों ने बताया कि रमेश कुमार ने नगरपालिका द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की बिल्डिंग को पूरी तरह से तोड़ दिया है।
विज्ञापन


युवक ने बिना किसी इजाजत के सार्वजनिक संपत्ति को गिराया है। रमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने मांग की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शौचालय से संबंधित रिकॉर्ड मंगवाया है। नगर पालिका से रिकॉर्ड मिलने के बाद रमेश शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें