फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसे में एक की मौत

Wed, 29 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के करनाल रोड स्थित जाट स्कूल मैदान के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में बलराज नगर कैथल निवासी प्रवेश कुमार ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 26 जनवरी को शाम के करीब 10 बजे किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। हादसे में उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उक्त व्यक्ति का शव कैथल के नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। जांच अधिकारी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें