इसी क्रम में उन्होंने बताया कि सीएचओ ट्रांसफर पॉलिसी लागू करवाने, सैलरी में इंसेंटिव को मर्ज करवाने तथा सीएचओ से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018, 2020 और 2022 बैच के सीएचओ की समस्याओं के साथ-साथ कुछ साथियों के ब्रिज कोर्स से जुड़े लंबित मामलों को भी चरणबद्ध तरीके से हल करवाया जाएगा। यूनियन का मुख्य और प्राथमिक मुद्दा सीएचओ का नियमितीकरण रहेगा, जिसके लिए संगठन पूरी निष्ठा से दिन-रात कार्य करेगा। संवाद