बैठक में भाग लेते हुए इनेलो कार्यकर्ता।
राजौंद। राजौंद में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू वर्मा की अध्यक्षता में मेन बाजार रामलीला चौक में आयोजित की गई। बैठक में 28 जनवरी को जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सोनू वर्मा ने कहा कि 28 जनवरी को कैथल के आर के एम पैलेस में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करण चौटाला युवाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश भरने के लिए 28 जनवरी को जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इनेलो युवा नेता करण चौटाला पार्टी की नीतियों से युवाओं को अवगत करवाएगे। इस दौरान इनेलो प्रदेश सचिव राजा माजरा ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि 28 जनवरी को कैथल के आर के एम पैलेस में होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचकर युवा नेता करण चौटाला को सुनें। इस दौरान प्रदेश सचिव राजाराम माजरा, युवा प्रदेश महासचिव विक्की ढांडा, युवा जिला प्रभारी देवेंद्र पुजारी, रामनिवास शर्मा, बाबूराम प्रजापत, नंदलाल गर्ग, राजा फौजी, रश्मि ढांडा, मास्टर सुंदर रोहेड़ा, दीपा माजरा सहित भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद