फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवन में सरकारी अस्पताल के लिए मिला किराये का भवन

विज्ञापन
11-सीवन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। सीवन में सरकारी अस्पताल चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भवन मिल गया है। जल्द ही किराये के भवन में अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के जर्जर भवन की जगह नया भवन बनाया जाना है। अभी इसके बजट की घोषणा नहीं की गई है। इस अस्पताल को 16 से 30 बेड का किया जाना है। पिछले छह महीने से अस्पताल चलाने के लिए स्थान नहीं मिल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर एक भवन की तलाश की है। किराया राशि की बात बनते ही इसे शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद अस्पताल की जर्जर इमारत गिराने का काम शुरू होगा। दूसरे चरण में इसका बजट जारी किया जाएगा। बजट जारी होने के बाद ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में होगा इजाफा
अस्पताल का नया भवन बनने के बाद यहां आने वाले मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा होगा। इस समय खंड सीवन के अधीन आने वाले 30 से अधिक गांवों के ग्रामीण यहां पर इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। नए सिरे से अस्पताल का भवन बनने के बाद मरीजों को अधिक सुविधाएं यहां मिल पाएंगी। उप सिविल सर्जन व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के एसएमओ डॉ. बलविंद्र गर्ग ने बताया कि सीवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन की सरकार की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। अस्पताल शिफ्ट करने के लिए किराये के भवन भी मिल चुका है। जल्द ही इस भवन में अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें