फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों को हटवाएं

Thu, 25 Dec 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जिले में आवारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी कार्य में तेजी लाई जाए। इसके लिए कैथल शहर में लैब के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित कर शीघ्र कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने बताया कि फिलहाल राजौंद क्षेत्र में 172 कुत्तों का टीकाकरण व नसबंदी का कार्य किया जा चुका है। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सुनियोजित ढंग से कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आमजन की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए जाएं।

डीसी अपराजिता लघु सचिवालय स्थित सभागार में आवारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश भी दिए। डीसी ने स्पष्ट कहा कि जब भी कोई बैठक निर्धारित की जाती है, तो संबंधित अधिकारी समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी-अपनी रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करें। डीसी ने कहा कि नियमानुसार सभी स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, खेल स्टेडियमों, हाईवे सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों से बेसहारा कुत्तों को हटाया जाए। इन स्थानों से हटाए गए कुत्तों को शेल्टर होम में रखा जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग आवश्यक रिपोर्ट तैयार करें।

डीसी ने नगर परिषदों व नगर पालिकाओं को निर्देश दिए कि वे शेल्टर हाउस का निर्माण कर वहां सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि व्यवस्था पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इस अवसर पर डीडीपीओ रितू लाठर, सीएमओ रेणू चावला, जीएम रोडवेज कमलजीत, कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल, ईओ संदीप सोलंकी, नगर पालिका सचिव पवन शर्मा, पशुपालन विभाग से कृष्ण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परिषद और पालिकाओं ने तैयार की कार्ययोजना

नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि नगर परिषद और नगर पालिकाओं द्वारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। संबंधित विभागों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन के सहयोग से इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें