फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राहत ः चीका में घग्गर नदी का जलस्तर घटा

Fri, 18 Aug 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका में घग्गर नदी का जलस्तर बढऩे के बाद वीरवार को यह जलस्तर घटा। यह जलस्तर 20.9 से 18 फीट पर पहुंचा। इससे बाढ़ से जूझ रहे गुहला क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं, नदी के ओवरफ्लो होने कर इसके तटबंध कमजोर होने के कारण खतरा अभी बरकरार है। ऐसे में प्रशासन, ग्रामीण व संस्थाएं तटबंधों को मजबूत करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

उधर, सिहाली, रत्ता खेड़ा घड़ाम आदि गांवों के खेतों से भी तेजी से भी घट रहा है। टटियाना हेड पर घग्गर नदी में दो दिन पहले तक जलस्तर 40 हजार 350 क्यूसेक चल रहा था, वह तीन फीट घटकर 34 हजार 755 क्यूसेक तक पहुंच गया है। बेशक वीरवार को घग्गर का जलस्तर घट रहा है, लेकिन अभी सतर्क रहने की जरूरत है। बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है।
माना जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद पानी फिर से घग्गर नदी में आ सकता है, जिससे जलस्तर बढ़ने के आसार है। गुहला हल्का के गांव सिहाली, रत्ता खेड़ा घड़ाम, मोहनपुर, बुड्डनपुर से टटियाना तक तटबंध के साथ पानी के स्तर में कमी आई है। गांव सिहाली, रत्तखेड़ा, भूंसला, मोहनपुर, मंझेड़ी, खराल व डंडोता तक पानी तटबंध के बराबर पहुंचने की वजह से बाढ़ का खतरा ज्यादा बढ़ गया था। टटियाना हेड पर पहले पानी 21 फीट के करीब पहुंच गया था। बुधवार को यह तीन फीट घटकर 18 फीट पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें