कैथल। जिले में पिछले दो दिन से फिर से वायु प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। रविवार को वायु प्रदूषण का स्तर 133 दर्ज किया गया। जो सेहत के लिए इतना हानिकारक नहीं है।
गौरतलब है कि इस साल भी दिवाली के बाद जिले का वायु प्रदूषण का स्तर 300 के पार पहुंच गया था। दीपावली से पहले एक्यूआई महज 98 पर था, जो दिवाली पर 361 दर्ज किया गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कैथल के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार को चलने वाली हवा प्रदूषण स्तर कम करने में सहायक साबित हुई।
रविवार को इस सप्ताह का सबसे कम एक्यूआई दर्ज किया गया। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बोर्ड की ओर से प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। पेड़ पौधों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अब पिछले दो दिन से प्रदूषण का स्तर 150 से नीचे आ गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। संवाद
एक्यूआई के हाल
11 नवंबर
180
12 नवंबर
284
13 नवंबर
221
14 नवंबर
260
15 नवंबर
319
16 नवंबर
322
17 नवंबर
312
18 नवंबर
326
19 नवंबर
208
20 नवंबर
272
21 नवंबर
238
22 नवंबर
290
23 नवंबर
288
24 नवंबर
250
25 नवंबर
267
26 नवंबर
161
27 नवंबर
151
28 नवंबर
232
29 नवंबर
253
30 नवंबर
143