कैथल। चोरी के दो मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में चीका निवासी अशोक कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 जुलाई को उनके पुराने मकान से चोर 15 टोंटी, पानी की मोटर, एसी व पुराना स्क्रैप चोरी कर ले गए। उसे 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरे मामले में थेहबिरथ रोड चीका निवासी राकेश ने अपनी शिकायत में बताया कि 29 नवंबर को अज्ञापत आरोपियों ने उसके प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद