फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारी सड़क एप पर दर्ज कराएं शिकायत, जल्द होगा समाधान : डीसी

Mon, 16 Mar 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में सड़कों की समस्याओं संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए लोग म्हारी सड़क मोबाइल एप पर इसकी जानकारी सांझा कर सकते हैं। इससे जहां समस्याओं का समाधान जल्द होगा वहीं यातायात भी सुगम होगा। ये जानकारी उपायुक्त अपराजिता ने दी। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। एप को जीपीएस से जोड़ा गया है, जिससे फोटो खींचते ही सड़क की सटीक लोकेशन विभाग को मिल जाती है। एप खुद पहचान लेता है कि वह सड़क किस विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक खराब सड़कों की शिकायत सीधे सरकार तक पहुचा सकता है। उन्होंने बताया कि इस एप को विशेष रूप से पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए बनाया गया है। यदि किसी क्षेत्र की सड़क टूटी हुई है या उसमें गड्ढे हैं, तो नागरिक सड़क की लाइव फोटो एप पर अपलोड कर सकते हैं। फोटो के साथ अधिकतम 50 शब्दों में समस्या का संक्षिप्त विवरण दे सकते हैं। एप की खास बात यह है कि इसमें प्रदेश की सभी सड़कों को संबंधित विभागों जैसे लोक निर्माण विभाग,एचएसवीपी, मार्केटिंग बोर्ड आदि के साथ मैप किया गया है, जिससे शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुंचती है। डीसी अपराजिता ने कहा कि इस व्यवस्था को केवल शिकायत दर्ज करने तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसके समाधान पर भी कड़ा पहरा है। शिकायत का निपटारा होने के बाद विभाग द्वारा एप पर ही समाधान की रिपोर्ट और फीडबैक अपलोड किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की एक विशेष समीक्षा टीम सीधे शिकायतकर्ता से संपर्क करेगी और पूछेगी कि क्या वे समाधान से संतुष्ट हैं। डीसी अपराजिता ने कहा कि यदि कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर सड़क चलने योग्य और सुरक्षित हो। म्हारी सड़क एप आमजन को सशक्त बनाता है कि वे अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के संज्ञान में लाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें