फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में आईजी कॉलेज की रीमा-पल्लवी प्रथम

Fri, 05 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
28 कैथल। राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू। संस्था
विज्ञापन
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में आईजी महिला महाविद्यालय की रीमा-पल्लवी प्रथम
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय लॉन्ग मेला प्रदर्शनी आयोजित

फोटो : 29 व 30



संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों, स्थानीय हस्तशिल्पकारों, ईको क्लब और स्टार्टअप उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी के साथ एक दिवसीय लॉन्ग मेला प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शीर्षक “छोटा कोई काम नहीं, हुनर से ही नाम सही” रहा। इस मौके पर हुई प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में आईजी महिला महाविद्यालय की रीमा एवं पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमशीलता की भावना जगाना, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों – पर्यटन प्रबंधन, वाणिज्य, अंग्रेज़ी, कंप्यूटर विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायनशास्त्र, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान और जनसंचार – के विद्यार्थियों ने स्टॉल लगाए। विद्यार्थियों ने परित्यक्त वस्तुओं से सजावटी व उपयोगी सामग्री बनाकर नवाचार का संदेश दिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्राचार्य डॉ. भांबू ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से विद्यार्थियों की रचनात्मकता व उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता। यदि उसे निष्ठा, परिश्रम और ईमानदारी से किया जाए तो वह कार्य समाज में बड़ा नाम और सम्मान दिला सकता है।



लोकल फॉर वोकल को प्रोत्साहन देने के लिए कैथल की निधि भटनागर ने विशेष स्टॉल लगाकर स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिसकी व्यापक सराहना और बिक्री हुई। कार्यक्रम में क्विज, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी हुईं। जिले के पांच महाविद्यालयों के 37 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रो. हिमांशु तनेजा, डॉ. विकास, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. मोनिका, प्रो. अनुराधा और प्रो. अनु शामिल रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन जसपाल मलिक, अनिल लालित और डॉ. विक्रम ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुनीता अरोड़ा, डॉ. रोज़ी गुप्ता, डॉ. पूनम, डॉ. पूजा, डॉ. इंदु रवीश, डॉ. सीमा जांगड़ा, डॉ. नीलम, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. मेहर सिंह, डॉ. अमित पाहवा, डॉ. विकास, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. मोनिका और डॉ. सुशील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।





प्रश्नोतरी प्रतियोगिता परिणाम:
प्रथम – रीमा एवं पल्लवी (आईजी महिला महाविद्यालय, कैथल)

द्वितीय – साहिल एवं कृतिका (डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, कैथल)

तृतीय – दिनेश एवं संजय (आरकेएसडी महाविद्यालय, कैथल)



नारा लेखन प्रतियोगिता परिणाम:
प्रथम – नैन्सी, द्वितीय – अंजली, तृतीय – पल्लवी



पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता परिणाम:
प्रथम – आरजू, द्वितीय – चिराग, तृतीय – आरती

28 कैथल। राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू। संस्था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें