संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजौंद निवासी संदीप ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराके कसबे के नाम रोशन किया है। उन्होंने एक भवन को 280 फीट दूर शिफ्ट कर यह कारनामा किया।
संदीप की इस उपलब्धि से न केवल राजौंद कस्बा, बल्कि पूरे कैथल जिले को गर्व महसूस हो रहा है।
उनके इस कार्य को तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और सूझबूझ से इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। संदीप ने अपनी मेहनत और हुनर से यह साबित कर दिया कि अगर दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि युवा वर्ग के लिए प्रेरणा बनेगी।
संदीप आरबीएलएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म चलाते हैं और लेंटर डालने, बिल्डिंग शिफ्ट करने का कार्य करते हैं। गौरतलब है कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, भारत से जुड़े रिकॉर्डों का संग्रह है। यह रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ मानवता की भलाई के लिए भी काम करता है।