फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी

Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाबी सेवा सदन ने सदन परिसर में सोमवार को 13वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का आगाज भारत माता के जय घोष कर शहीदों को नमन कर किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की सुंदर नृत्य प्रस्तुति रही। बच्चों ने अपनी कल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। नवोदित कलाकार प्रवीण धीमान ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब लुभाया।
विज्ञापन


संस्था के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि पंजाबी सेवा सदन संस्था का यह 13वां स्थापना दिवस है और भवन का 11 वां। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी उन्होंने बताई।

कार्यक्रम में पंजाबी वेलफेयर सभा के प्रधान सुभाष कथूरिया ने बतौर मुख्य अतिथि व महेश धमीजा प्रधान सिरायकी परिवार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों ने पंजाबी सेवा सदन की ओर से चलाए गए सेवा प्रकल्पों की प्रशंसा करते हुए राशन सेवा का जिक्र किया। साथ ही कहा कि जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर संस्था वास्तविक समाज सेवा कर रही है।

मुख्य संरक्षक इंद्र जीत सरदाना ने आभार जताया। साथ ही कहा कि इसी माह कंप्यूटर केंद्र का नया सत्र शुरू किया जा रहा है। मंच संचालन महेंद्र खन्ना ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, सुधीर मेहता, तुलसीदास सचदेवा, कैलाश भगत, ललित नरूला, अशोक आर्य, शिवशंकर पाहवा, नरेंद्र निझावन, नरेंद्र मिगलानी, कवल तनेजा, सतीश चावला, चंद्र शेखर नरूला, अरविंद चावला, अश्वनी खुराना, सुशील मक्कड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें