फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बॉक्सिंग में बेहतर प्रदर्शन पर स्कूल में मिला सम्मान

Thu, 04 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
33 अमर पब्लिक स्कूल के सीबीएसई अथेलेटिक्स और बॉक्सिंग स्टेट लेवल कंपटीशन में जोरदार प्रदर्शन कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। गांव किठाना के अमर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई एथलेटिक्स और बॉक्सिंग स्टेट लेवल कम्पटीशन में अच्छा प्रदर्शन किया। लौटने पर सभी बच्चों को स्कूल में सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


सीबीएसई ने एथलेटिक्स और बॉक्सिंग स्टेट लेवल प्रतियोगिता अग्रोहा और गुरुग्राम में आयोजित की थी। इनमें स्कूल के कई खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल की ओर से अक्षित, कृष, चयन, मानिक, शिवम्, दिशा, यशमीन, इशिका, दक्ष, सावी, प्रीत और वीरेन ने हिस्सा लिया। इनमें से प्रतीक, प्रीत, कृष और शिवम् ने फाइनल तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वापस स्कूल लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। प्रिंसिपल, प्रेजिडेंट सरोज मैम और प्रियंका मैम ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पीटीआई मान मनदीप को भी विशेष रूप से बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें