संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति द्वारा बुधवार को तीसरी भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राम प्रताप गुप्ता, अमरजीत छाबड़ा, जयंत बिंदलिश, रामप्रताप गोयल और शिव नारायण गोयल शामिल हुए।
खाटू श्याम मंदिर पहुंचने पर संस्था के प्रधान मनोज सिंगला व चिराग बंसल ने उनका स्वागत किया। वहीं प्रकाश बंसल और राजेंद्र बंसल ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भीम सैन वाधवा और पवन गर्ग (बक्कल वाले) ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। पंकज मित्तल व सोमनाथ ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं पर इत्र वर्षा की गई। जुगल किशोर ने बताया कि करीब 600 श्याम प्रेमियों ने सिसला धाम पर निशान चढ़ाकर दर्शन किए।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। जिंदल मार्केट में राकेश बरेजा व तरसेम कंसल ने, वहीं तोरण द्वार पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। हरसोला में बॉबी धीमान ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
सिसला धाम पहुंचने पर प्रधान कर्मवीर और उनकी टीम ने सभी श्रद्धालुओं, समिति प्रधान और कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान जलपान की विशेष व्यवस्था भी की गई।
इस मौके पर चिराग बंसल, सोमनाथ, जुगल किशोर, प्रकाश बंसल, राजेंद्र बंसल, पवन बंसल, अंजू बंसल सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।