फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रवि ने खेली बेहतरीन कबड्डी सम्मान में मिली स्कॉर्पियो

Tue, 21 Jan 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। कैलरम गांव के रवि को बेहतरीन कबड्डी खेलने के लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है। पंजाब के बरनाला में हुई संगेहड़ा कबड्डी कप की प्रतियोगिता में आयोजित सम्मान समारोह में कैलरम के कबड्डी खिलाड़ी रवि को स्कॉर्पियो कार भेंट की गई।

यह सम्मान उन्हें संगरूर के कबड्डी प्रमोटर हैंडी तुंग की ओर से दिया गया है। उन्होंने पिछले वर्ष कनाडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के बेस्ट रेडर रवि कैलरम को स्कॉर्पियों देने की दौरान घोषणा की थी। इस अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में रवि पहलवान ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश और अपने गांव का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन


रवि कैलरम को सम्मान मिलने गांव के लोगों ने उन्हें बधाइयां दी। खिलाड़ी रवि ने बताया कि उन्होंने कबड्डी की शुरुआत अपने कैलरम गांव से की और बाद में पंजाब के रुड़कां कला गांव में अपनी खेल प्रतिभा को निखारा। 17 साल की आयु में उन्होंने कबड्डी के प्रति अपने जुनून को पहचान लिया और इसे अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लिया।

उनका कहना है कि उन्होंने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि देश का मान भी बढ़ाया है। रवि ने वर्ष 2017 में कबड्डी खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे अपने खेल कौशल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूरोप, कनाडा और कई अन्य देशों में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सफलता प्राप्त की है।

उनकी उपलब्धियों में चार ट्रैक्टर, दो कारें, सात बुलेट मोटरसाइकिल, 15 अन्य बाइक, 35 एलईडी टीवी और लाखों रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें देश-विदेश में पहचान दिलाई है। रवि के परिवार में पिता रामनिवास जो एक किसान है। मां गृहिणी है। एक छोटा भाई अमर कुंडू है।

खिलाड़ी रवि ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल की ओर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से युवा अपना और अपने परिवार का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है। रवि का मानना है कि यदि युवा किसी खेल में भाग लेते हैं, तो वे स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने परिवार और देश के लिए गर्व का विषय बन सकते हैं।
विज्ञापन


रवि की कहानी न केवल प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि यह दिखाती है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। खेल के प्रति युवाओं को उनकी अपील सकारात्मक संदेश है, जो समाज में बदलाव लाने में सहायक हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें