फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गड़बड़ी से कटा राशन, समाधान शिविर में भी नहीं मिली राहत

Fri, 01 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राजेंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर एक बार फिर लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। सरकार द्वारा हर सोमवार और वीरवार को लगाए जाने वाले इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, लेकिन हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। फरियादियों का आरोप है कि यहां समाधान के बजाय केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

शिविर में एडीसी सुशील कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राशन कार्ड कटने, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलत विवरण दर्ज होने जैसी कई शिकायतें सामने आईं। सीएमओ डॉ. रेणु चावला भी बैठक में करीब आधे घंटे देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


औपचारिकता बना : लोगों का कहना है कि समाधान शिविर अब औपचारिकता बनकर रह गए हैं। दूर-दराज से किराया खर्च कर आने वाले लोगों को हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान न होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

राशन बंद होने से परेशान हूं

मेरे पीपीपी में जमीन अधिक दर्ज होने के कारण पिछले तीन महीनों से मेरा राशन बंद है। इससे पहले भी मेरे रिकॉर्ड में गलती से किसी अन्य व्यक्ति की बाइक दर्ज हो गई थी, जिसे ठीक कराने में काफी समय लग गया। अब जमीन की गड़बड़ी के कारण फिर से परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिविर में भी मुझे जून तक इंतजार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


-राजेंद्र, निवासी हरसौला

गलत आय दर्ज होने से राशन बंद

मेरी वास्तविक आय करीब 1.40 लाख रुपये है, जबकि पीपीपी में इसे 3 लाख से अधिक दिखाया गया है। गलत आय दर्ज होने के कारण मेरा राशन बंद कर दिया गया है। मैंने शिविर में अपनी समस्या बताई, लेकिन वहां भी समाधान नहीं हुआ और मुझे एक महीने बाद फिर से आने के लिए कहा गया है। बार-बार आने से बहुत परेशानी होती है।

-सुरेंद्र, निवासी सेरूखेड़ी

राजेंद्र

राजेंद्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें