फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रामकुमार नायक बने भारतीय नायक सभा के प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 28 Apr 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
नव नियुक्त प्रधान का स्वागत करते सदस्य। विज्ञ​प्ति - फोटो : बौंडी के मंगरवल में घड़ियाल के हमले में घायल नैतिक व मौजूद परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। आंबेडकर भवन में अखिल भारतीय नायक सभा की प्रदेश सभा का आयोजन संयोजक हरभगवान सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें रामकुमार नायक (कलायत) को प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता देशराज गुराना ने की, जबकि मंच संचालन इंद्रजीत शेखावत बरवाला और मास्टर सतबीर कैथल ने संयुक्त रूप से किया। सभा में हरियाणा के विभिन्न जिलों से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यकारिणी गठन के लिए 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई, जिसने मतदान के बजाय सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के चयन की अपील की। सभी की सहमति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में रामकुमार नायक प्रदेश अध्यक्ष, मास्टर ऋषि कुमार (हांसी) को प्रदेश महासचिव, संजय बनी (सिरसा) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, ज्ञानी राम नायक को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तथा गोपाल नायक को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

एडवोकेट सुरेंद्र नायक (कुरुक्षेत्र) को कानूनी सलाहकार, मास्टर सुरेंद्र सिंह (जींद) को सह सचिव, शमशेर नायक (नरवाना) को संगठन सचिव, बसंत नायक

(सिवानी) को प्रेस प्रवक्ता एवं

आईटी सेल पर्यवेक्षक बनाया गया। युवा कार्यकारिणी में बलबीर नायक (सिरसा) को प्रदेश युवा अध्यक्ष, योगेंद्र नायक (बरवाला) को युवा महासचिव तथा रविभूषण

नायक (हिसार) को युवा सह सचिव नियुक्त किया गया।इसके अलावा विभिन्न जिलों के अध्यक्ष भी घोषित किए गए, जिनमें जिला जींद से सुनील कुमार नायक, कैथल से सतबीर नायक (कलायत), फतेहाबाद से सुल्तान नायक, युवा जिला कैथल से बलविंदर नायक तथा जींद से राजेश कुमार नायक उर्फ दानी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक हरभगवान सिंह के नेतृत्व में एक निगरानी कमेटी का भी गठन किया गया, जिसके चेयरमैन मास्टर श्योराम (दादरी) बनाए गए। कमेटी में देशराज, रमेश नायक (जींद), मास्टर अशोक (हांसी), जिले सिंह भिखेवाला (नरवाना) और भूप सिंह नायक (बरवाला) को सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार नायक ने कहा कि शेष कार्यकारिणी का जिला स्तर पर विस्तार किया जाएगा और समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें