कैथल। सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया। इसमें कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह खेल प्रतियोगिता सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल व सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच हुई। शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
प्रधानाचार्या डॉ. परमिंदर संधू ने बताया कि कक्षा तीसरी के छात्र-छात्राओं ने फ्रॉग रेस, कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने नींबू-चम्मच दौड़ व कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने रिले रेस में भाग लिया। रिले रेस में प्रथम आर्यन व हिमांशी, द्वितीय अरविंद व खनक, तृतीय स्थान पर मोहक व हरकीरत रहे। नींबू-चम्मच दौड़ में प्रथम स्थान पर रक्षवीर व सानवी, द्वितीय स्थान पर रोहित व दृष्टि और तृतीय स्थान पर अरविंद और हेजल रहे। फ्रॉग रेस में आदित व राखी प्रथम व विराज व रितिका द्वितीय और कुशाग्र व गर्विता तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पांचवीं के बच्चों ने अपने हाथों में पट्टियां लेकर स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया।