फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजस्थान ने एयरफोर्स टीम को 3-1 से हराया

Sun, 08 Mar 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
07 ढांड 02 वॉलीबॉल में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी 03 मैच आरंभ होने से पहले मुख्यातिथि के साथ खिलाड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय बलवंत सिंह बल्लू की स्मृति में बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से 12 टीमें भाग ले रही हैं और ट्रॉफी जीतने के लिए खिलाड़ी मैदान में दमखम दिखा रहे हैं।

कमेटी सदस्य प्रवीण सागवाल ने बताया कि पूल-ए में खेले गए मुकाबलों में हरियाणा की टीम ने रेड आर्मी को 3-0 से, राजस्थान की टीम ने एयरफोर्स टीम को 3-1 से, सीआईएसएफ की टीम ने एचएसआईआईडीसी को 3-0 से तथा कौल की टीम ने रेलवे को 3-1 से हराया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड मेजर जनरल एवं राष्ट्रपति अवार्डी डॉ. देवेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वॉलीबॉल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक खेल है। इससे हृदय गति बेहतर होती है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और चपलता के साथ-साथ तनाव भी कम होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह खेल टीम वर्क, अनुशासन, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन बना रहता है। वॉलीबॉल शरीर की ऊपरी और निचली दोनों मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और हृदय संबंधी स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डॉ. नरेश सगवाल और नरेश आढ़ती भी मौजूद रहे।

07 ढांड 02 वॉलीबॉल में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी 03 मैच आरंभ होने से पहले मुख्यातिथि के साथ खिलाड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें