फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कम हुआ तापमान, मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार शाम हल्की बारिश होने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ गई। इससे मौसम सुहावना हो गया। शहर के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश भी हुई। कुछ जगह ओले भी पड़े। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए बदलाव का फायदा कई दिन तक मिलेगा। कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। उमस बढ़ जाने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा था। बुधवार को जिले का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही भीषण गर्मी का अहसास हो रहा था। दोपहर बाद बादल छाए। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने पसीना-पसीना हो रहे लोगों को राहत दी। कृषि वैज्ञानिक रमेश चंद्र का कहना है कि बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान है। वहीं धान की पनीरी को भी फायदा मिलेगा। आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा व तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें