फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने और यातायात व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में नौ के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम लगाने और यातायात व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने शिकायत में बताया कि 26 मई को आरोपियों ने बिजली की समस्या के संबंध में गांव टटियाना सड़क पर जाम लगा दिया था। कुछ दिन पहले आए तूफान के कारण लाइट खराब हो गई थी, जिसे ठीक करने की मांग को लेकर रात आठ से करीब 11 बजे तक जाम लगाया गया था। पुलिस ने जाम लगाने के आरोप में कुलविंदर, सुभाष, मलकीत, गुरप्रीत, रामजी लाल, अमरजीत, कृष्ण, भूपेंद्र और गुरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें