फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लघु सचिवालय के पास रेलवे फाटक घंटों रहा बंद, लोगों ने झेलीं परेशानियां

Tue, 30 Jan 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड पर लघु सचिवालय के पास बनी रेलवे फाटक को सोमवार को फिर कई घंटे तक बंद कर दिया गया। इस कारण आमजन सहित अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।

हालांकि इस फाटक को शाम के समय तो खोल दिया, लेकिन दिन के समय इस फाटक के बंद होने के चलते करनाल रोड पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी। इस पर रेलवे अधिकारियों का कहना था कि अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। यहां पर दो फाटक होने के चलते देरी हो रही है।
विज्ञापन


समय पर नहीं हो पाई फाटक की मरम्मत : इस रेलवे फाटक पर रेलवे की तरफ से शुरूआत में गत 21 जनवरी को कार्य शुरू किया गया था। पहले इसे 23 जनवरी तक तीन दिन तक पूरे दिन बंद किया गया था। परंतु 29 जनवरी तक भी यह फाटक चालू नहीं किया गया। यहां पर मरम्मत का कार्य के चलते पत्थर ही पत्थर गिराए गए है। सड़क को उखाड़कर रख दिया गया है। इस कारण वाहन चालकों के चोटिल होने का लगातार भय बना है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन में बंद किए गए फाटक के कारण करनाल रोड बाइपास, कैथल नया बस स्टैंड, अंबाला रोड, उपायुक्त निवास के पास जाम की स्थिति बन गई और वाहनों की लंबी कतार लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें