फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद संग दवा बेचने की शिकायत पर छापा

विज्ञापन
5-पूंडरी। खाद के गोदाम पर जांच करते कृषि विभाग की टीम। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी में एक खाद विक्रेता द्वारा खाद के साथ दवा व बीज बेचने की शिकायत मिलने पर तहसीलदार व कृषि विभाग के एसडीओ ने छापा मारा। गोदाम में स्टॉक मिला। जिसकी गिनती मंगलवार को भी की जाएगी। फिलहाल गोदाम कागजात अनुसार सही पाया गया है। अफसरों का कहना है कि यदि स्टॉक में अनियमितता मिली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामले में शिकायतकर्ता धौंस निवासी सलिंद्र सिंह ने बताया कि उसे गांव से पता चला था कि लोगों को खाद नहीं मिल रहा। उसने यहां आकर गर्ग पेस्टीसाइड फर्म से खाद का आग्रह किया। यहां दुकानदार ने साथ में दवाएं व बीज लेने की भी बात कही। जबकि उसे इनकी जरूरत ही नहीं है। इसके उसने सीएम फ्लाइंग चंडीगढ़ में शिकायत दी। वहां से सूचना पर तहसीलदार जोगेंद्र ढांडा व कृषि विभाग के अधिकारी आए। जिन्होंने यहां खाद का निरीक्षण किया। यहां भारी मात्रा में खाद है। जबकि किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। इस संबंध में तहसीलदार जोगेंद्र ढांडा ने कहा कि शिकायत के बाद गोदाम की जांच की जा रही है। जो भी बात सामने आएगी, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग के एसडीओ डा. सतीश नारा ने कहा कि शिकायत के बाद गोदाम में छापा मारा है। गोदाम नियमानुसार बनाया है। इसमें कई तरह का खाद है। कागजात की जांच के बाद खाद के स्टॉक की गिनती की गई। रात होने के चलते गिनती बंद की है। मंगलवार को पूरे स्टॉक की गिनती करते हुए सैंपल लिए जाएंगे। जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। अभी तक अनियमितता जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कैथल में खाद की कोई कमी नहीं है। मंगलवार को भी एक रैक आएगा।
विज्ञापन

उधर, दुकानदार कृष्ण राज ने कहा कि जो व्यक्ति शिकायत कर रहा है, उसके पास आधार कार्ड नहीं था। वह 50 कट्टे खाद मांग रहा था। जबकि एक साथ इतनी संख्या में कट्टे नहीं दिए जा सकते। यहां गोदाम में वैध रूप से बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें